देहरादून (उत्तराखंड) । परेड ग्राउंड,देहरादून में आयोजित “लोक संवर्धन — कलाओं और व्यंजनों का महासंगम” में उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सारिक मलिक ने प्रमुख रूप से भाग लिया और प्रदर्शकों के लिए व्यावहारिक सहायता व आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया ।
सारिक मलिक ने मीडिया से कहा “हम प्रशिक्षण, स्टॉल-मैनेजमेंट और डिजिटल विपणन की सुविधाएँ उपलब्ध करा रहे हैं । ताकि कारीगर और छोटे उद्यमी सीधे बाजार से जुड़कर स्थायी आय उत्पन्न कर सकें ।”
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, उत्तराखण्ड कैबिनेट मंत्री खजान दास और अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष बलजीत सोनी भी उपस्थित रहे । उपस्थित नेताओं ने महोत्सव को स्थानीय कला,व्यंजन और कुटीर उद्योगों को सशक्त करने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया ।
किरेन रिजिजू ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सांस्कृतिक संरक्षण के साथ-साथ रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी । खजान दास ने कारीगरों व युवाओं के लिए अवसर सृजन पर ज़ोर दिया । जबकि बलजीत सोनी ने मार्केट-लिंकिंग पहलों को तेज़ करने का आश्वासन दिया ।
आयोजकों ने बताया कि महोत्सव में स्टॉल-मैनेजमेंट, मार्केट-लिंकिंग और कार्यशालाएँ भी आयोजित की जा रही हैं । महोत्सव 11–15 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से रात 9:30 बजे तक खुला रहेगा; सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शाम 6:00 बजे से आयोजित होंगी ।
