महत्वपूर्ण तथ्य –
✓ भूमि विवाद,पारिवारिक कलह, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड तथा महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों पर गंभीरता से कार्यवाही की जाएगी ।
✓ शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
✓ मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटियों व महिलाओं को जागरूक करने पर जोर ।
✓ साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ।
✓ थानों और चौकियों पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ शिष्ट, संवेदनशील व सम्मानजनक व्यवहार करें ।
✓ शिकायतकर्ता की समस्या को पूरी गंभीरता से सुनते हुए उसे तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए ।
बिन्दकी (फतेहपुर) । 2015 बैच के पुलिस क्षेत्रधिकारी प्रयांक जैन ने बताया कि ट्रेनिंग के बाद मेरी पहली पोस्टिंग राम की नगरी अयोध्या में हुई । इसके बाद मैनपुरी,भदोही,शाहजहांपुर के बाद अब जनपद फतेहपुर में नवीन तैनाती हुई है । जोकि क्षेत्राधिकारी बिन्दकी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है ।
सीओ प्रयांक जैन ने कहा कि कानून व्यवस्था बनी रहे अवन्तुकों को न्याय मिले पहली प्राथमिकता है । मेरे पास जो भी फरियादी आए उसको न्याय मिले यह मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी । कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और पुलिसिंग को जन-केंद्रित बनाने की दिशा में यह बहुत महत्वपूर्ण है । हम आम जनता की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के निष्पक्ष समाधान के लिए पूरी तरह कटिबद्ध रहेंगे ।
कानून-व्यवस्था का सख्ती से पालन करना : क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी असामाजिक तत्व या अपराधी को कानून के साथ खिलवाड़ करने पर सख्ती बरती जाएगी ।
फरियादियों की सुनवाई : थानों में आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायत को संवेदनशीलता के साथ सुनना और बिना किसी दबाव के त्वरित कार्रवाई करना पर जोर दिया जाएगा ।
न्याय दिलाना प्रथम प्राथमिकता : जांच को पारदर्शी और निष्पक्ष रखना, ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द और सही न्याय मिल सके ।
जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाना : आम जनता के बीच पुलिस का विश्वास बढ़ाना, जिससे लोग बिना किसी डर के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें ।
