नई दिल्ली । पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ़ ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की आलोचना की है । भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ़ ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को ‘भ्रमित’ बताया है ।
मोहम्मद कैफ़ ने एक्स पर लिखा “मैंने भारतीय क्रिकेट टीम का इससे ज़्यादा भ्रमित टीम मैनेजमेंट कभी नहीं देखा वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया है, वह बिल्कुल पेशेवर नहीं है ।”
उन्होंने आगे कहा “एक खिलाड़ी आने वाले समय का बड़ा सितारा है और दूसरा विश्व कप विजेता है । ऐसे खिलाड़ियों के मन में भरोसा पैदा किया जाना चाहिए, न कि उन्हें संदेह और असमंजस में डाला जाना चाहिए ।”
दरअसल हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड और इंग्लैंड से टी20 सीरीज़ हार गी । आयरलैंड के ख़िलाफ़ मैच में युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला था ।
उन्हें इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे मैच में डेब्यू करने का मौका मिला । वैभव को टीम में शामिल करने के लिए संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा था ।
हालांकि इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वैभव का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा । उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ़ 42 रन बनाए थे । इसके बाद आख़िरी मैच में टीम ने संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी ।
