World 🌎 News Update Live । क़तर के पूर्व अमीर शेख़ हमद बिन ख़लीफ़ा अल थानी का रविवार सुबह 74 साल की उम्र में निधन हो गया । क़तर के पूर्व अमीर शेख़ हमद बिन ख़लीफ़ा अल थानी के निधन पर भारत सरकार ने सोमवार को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है ।
विदेश मंत्रालय ने प्रेस रिलीज़ जारी कर इसकी ये जानकारी दी ।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक सम्मान के तौर पर इस दिन पूरे देश में उन सभी सरकारी भवनों पर,जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है । तिरंगा आधा झुका रहेगा । इस दिन कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा ।
साथ ही विदेश मंत्रालय ने बताया कि संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू जल्द ही भारत सरकार की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए क़तर जा सकते हैं ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क़तर के अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरा दुख जताया है ।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा “वह दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने क़तर को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया । मैं उन्हें एक सच्चे दोस्त के रूप में भी याद करता हूं ।फ़रवरी 2024 में क़तर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान उनसे मिलने का मुझे सम्मान मिला था ।”
“मैं क़तर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, शाही परिवार और क़तर की जनता के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं ।”
क़तर के पूर्व अमीर शेख़ हमद बिन ख़लीफ़ा अल थानी का रविवार सुबह 74 साल की उम्र में निधन हो गया । इसकी जानकारी क़तर सरकार ने दी है ।
शेख़ हमद बिन ख़लीफ़ा अल थानी 1995 से 2013 तक क़तर के अमीर रहे ।
