पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ़्ती की बेटी इल्तिजा मुफ़्ती ।
जम्मू कश्मीर । पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ़्ती ने दावा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को मार्टर्स डे से पहले घर में नज़रबंद किया गया ।
कुछ रिपोर्टों के अनुसार महबूबा मुफ़्ती को भी नज़रबंद किया गया है । इस मामले पर पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या पुष्टि नहीं मिली है ।
इल्तिजा मुफ़्ती ने एक्स पर लिखा “हमें मार्टर्स डे से एक दिन पहले उन कारणों से नज़रबंद कर दिया गया है । जिन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस ही बेहतर जानती है । क्या यही वह सामान्य स्थिति है, जिसे वे कश्मीर में स्थापित करने का दावा करते हैं ?”
उन्होंने लिखा “स्थानीय सरकार भी इसमें शामिल है । वह अपनी ज़रूरत के हिसाब से पुलिस का इस्तेमाल कर रही है ।”
उनके मुताबिक़ सिधरा में पुलिस घरों को गिरा रही है और ज़रूरत पड़ने पर विरोधियों को हिरासत में लिया जा रहा है ।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में 13 जुलाई को मार्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है यह दिन साल 1931 में श्रीनगर की केंद्रीय जेल के बाहर डोगरा सेना की गोलीबारी में मारे गए 22 लोगों की याद में मनाया जाता है ।
