इस हादसे में तमिलनाडु के दस लोगों समेत कुल 15 भारतीयों की मौत हो गई ।
वियतनाम । देश के फु क्वोक द्वीप के पास एक स्पीडबोट हादसे के बाद पुलिस ने कैप्टन ‘गुयेन होंग हाई’ को गिरफ़्तार कर लिया है ।
कैप्टन पर समुद्री और जलमार्ग सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप है और उसके ख़िलाफ़ आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है ।
वियतनाम के रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक अखबार ‘पीपुल्स आर्मी न्यूज़पेपर’ ने कैप्टन की गिरफ़्तारी की पुष्टि की है ।
अख़बार के मुताबिक़ हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान कैप्टन गुयेन होंग हाई (57) के रूप में हुई है । वह एन जियांग प्रांत के सोन कियेन कम्यून के थुआन तिएन गांव के रहने वाले हैं । इस हादसे में तमिलनाडु के दस लोगों समेत कुल 15 भारतीयों की मौत हो गई ।
भारतीय दूतावास ने बताया कि मरने वालों में तमिलनाडु के दस, केरल के दो और आंध्र प्रदेश के तीन लोग शामिल हैं ।
