– बोर्दो शहर के पास जंगलों में लगी आग बुझाता एक दमकल कर्मी ।

World News Update । फ़्रांस के शहर बोर्दो के पास जंगल में लगी भीषण आग को देखते हुए आस पास के इलाकों से हज़ारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है । आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी लगातार कोशिश कर रहे हैं ।
फ़्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज़ ने कहा कि इलाके में स्थिति अब भी “बेहद मुश्किल” बनी हुई है ।
उन्होंने बताया कि आग अनिश्चित दिशा में बढ़ते हुए बोर्दो की ओर बढ़ रही है । हालांकि अधिकारियों ने फिलहाल शहर को खाली कराने की संभावना को कम बताया है ।
शनिवार रात से रविवार सुबह तक बोर्दो के दक्षिण में स्थित जिरोंद क्षेत्र के गांवों से करीब 55,000 लोगों को निकाला गया । यह इलाका अपने अंगूर के बागानों और वाइन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है । पिछले एक सप्ताह से यूरोप के कई हिस्सों में जंगलों में आग भड़क रही है । सबसे अधिक असर फ़्रांस और स्पेन में देखा गया है जहां अब तक 3 लाख 30 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है ।
