सुल्तानपुर । जनपद के लंभुआ क्षेत्र में शुक्रवार तड़के वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई । हादसा सुबह करीब 5:15 बजे उस समय हुआ । जब वाहन का पिछला टायर अचानक फट गया । टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया ।
अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह के अनुसार क्रूज़र में मध्य प्रदेश के शिवढ़ी निवासी लगभग 15 लोग सवार थे । दुर्घटना में घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया गया । जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया ।
हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं । जिनमें से 5 की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है । पुलिस टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई ।
पुलिस के अनुसार घटना में किसी की मृत्यु नहीं हुई है । सभी घायलों का उपचार जारी है । क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
