– दबंगों ने फॉर्चूनर गाड़ी से लादकर युवक को दूर ले जाकर हाथ पैर तोड़ मरणासन्न करके फेका सड़क किनारे
– युवक अस्पताल के भर्ती हालत नाजुक
अयोध्या । पूराकलंदर पुलिस ने संभाला मोर्चा,घायल को अस्पताल में एडमिट करा दिया है । दबंगों को पढ़ाया कानून का पाठ ।
पुराकलंदर थाना क्षेत्र के भदोखर के रामू के पुरवा के एक युवक लवकुश यादव को कुछ दबंगों ने एक राय होकर युवक को रास्ते से अपहरण करके हाथ पैर तोड़ मरणासन्न करके सड़क किनारे फेक दिया था ।
सूचना मिलते ही पूराकलंदर पुलिस सक्रिय हो गई और थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय दल बल समेत घटना स्थल पर पहुंच कर युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवक के हाथ और पैर दोनों तोड़ने की सूचना मिल रही है ।
वही थाना प्रभारी इस दबंगई को लेकर सख्त हो गए है और दबंगों को कानून का सख्ती से पाठ पढ़ाने की बात बताई है ।
थाना प्रभारी पूराकलंदर अश्वनी पांडेय ने बताया कि घटना मे लिप्त कोई भी वाहन व लोग जान ले किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ऐसी कार्यवाही की जाएगी तो क्षेत्र के लिए मिसाल बनेगी ।
