कानपुर : नगर के सरसौल क्षेत्र के डोमनपुर गांव निवासी महिला खुशबू को प्रसव होना था । आज सुबह 8 बजे महिला को प्रसव दर्द हुआ । जिसमें एंबुलेंस चालक परियेश व ईएमटी महेश साथ में उनको लेने के लिए डोमनपुर गांव पहुंचे पहुंचने के बाद वह महिला एंबुलेंस में सवार हुई और उसके परिजन भी उनके साथ हॉस्पिटल आने के लिए तैयार हुए । तभी रास्ते में महिला को प्रसव दर्द ज्यादा होने पर वहीं रास्ते पर ही बच्चे को जवन्म दे दिया ।
ईएमटी की सूझबूझ से सकुशल प्रसव के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां बताया गया कि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है ।
