नई दिल्ली । संसद के मॉनसून सत्र के दौरान आज लोकसभा की शुरुआत ही हंगामेदार रही ।
प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्ष के सदस्यों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस के एक्शन पर गृह मंत्री अमित शाह से जिम्मेदारी लेने की मांग और उनसे इस मामले में जवाब मांगना शुरू किया ।
इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल सिर्फ़ प्रश्न करने के लिए होता है वो इस मुद्दे को उठाने की इजाज़त नहीं देगे । लेकिन विपक्षी सांसद इससे शांत होते नहीं देखे । हंगामा रुकते न देख लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी ।
