अयोध्या । कैंट थाना क्षेत्र के पलिया शाहबादी के जियाई का पुरवा निवासी डीएम के अर्दली रमेश यादव (48) ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया । हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया । जहां से देर शाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया । उपचार के दौरान करीब 6:30 बजे उनकी मौत हो गई । रमेश यादव की इन दिनों रात्रिकालीन ड्यूटी चल रही थी । सोमवार को वह अपने घर पर ही थे । इसी दौरान उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया । मौत के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शव पुलिस को सौंप दिया । घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है । प्रथमदृष्टया पुलिस पारिवारिक कलह को घटना की वजह मानकर जांच कर रही है ।
सीओ सिटी श्री यश त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच की जा रही है । परिजनों से पूछताछ के साथ घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है ।
