अलीगढ़ । नौ साल के छोटे से मासूम को उसकी मां ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया । इस बच्चे का शरीर और आंख बिल्कुल पीले पड़ गए । डॉक्टर्स ने जब जांचें कि तो पता चला बच्चे का हिमोग्लोबिन 4 था । माता ने बताया कि ऐसा हर दो महीने बाद होता है । प्रत्येक दो माह बाद बच्चा ऐसा ही हो जाता है तब इधर उधर से व्यस्था करके ब्लड चढ़वाती हैं । डॉक्टर्स ने बड़ी मुश्किल से तीन यूनिट की व्यवस्था करवाई लेकिन एक यूनिट की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी ।
मां के अनुसार पिता ने अपना नाता बच्चे और मां से बहुत पहले ही तोड़ लिया और अब वह अपने बच्चे को देखने तक नहीं आता ।अकेले बच्चे की परवरिश का भार उसके ऊपर है । ऐसे में सारे प्रयत्न करने के बाद भी मां जब एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था नहीं कर पाई तब किसी अजनबी ने संस्था के बारे में बताया ।
संस्था सदस्य अमित सक्सेना के पास जैसे ही कॉल आया । तब सक्रिय हुई संस्था की टीम ने तुरंत एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था बच्चे के लिए कराई और डॉक्टरों से जांच की रिपोर्ट के बारे में भी पता किया । इसके बाद बच्चे की मां ने संस्था के सदस्यों का आभार जताया । वहीं अमित सक्सैना ने कहा कि दूसरों की मदद के लिए न सिर्फ हमें खुद रक्तदान करना चाहिए बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए ।
