✓ अभिजीत दीपके ने पूछा कि अगर कोई सामान्य घर का लड़का बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़कर लौटा है तो इन्हें क्यों तकलीफ़ हो रही है ।
नईदिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि वो अपना स्कॉलरशिप लेटर और एजुकेशन लोन से जुड़े दस्तावेज़ दिखाने को तैयार हैं ।
इस पर अभिजीत दीपके ने कहा “मैंने देखा कि किसी बीजेपी कार्यकर्ता ने मुझ पर आरटीआई फ़ाइल की है और वो जानना चाहते हैं कि मैंने अपनी एजुकेशन कैसे पूरी की । मैं उनसे पूछना चाहता हूँ कि क्या आपके नेता अपनी डिग्री दिखाएँगे ?”
उन्होंने कहा “मैं अपना स्कॉलरशिप लेटर और एजुकेशन लोन से जुड़े दस्तावेज़ दिखाने को तैयार हूं लेकिन क्या आपके नेता अपनी असली डिग्री दिखाएंगे ? मुझे समझ नहीं आता कि इन लोगों को एजुकेशन से इतनी क्या समस्या है ।”
दीपके ने कहा “अगर कोई आम घर का लड़का बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़कर लौटा है तो इन्हें क्यों तकलीफ़ हो रही है । आप लोग एजुकेशन के ख़िलाफ़ क्यों हो ?”
गौरतलब है कि सूरत के एक आरटीआई कार्यकर्ता अमित तिवारी ने शनिवार को दावा किया था कि उन्होंने अभिजीत दीपके के पिता की वित्तीय स्थिति की जाँच कराने की मांग की है ।
