आंग सान सू ची को पांच साल बाद किसी से मिलने की इजाज़त मिल गई ।
World Breaking News Update Live । हिरासत में बंद म्यांमार की नेता आंग सान सू ची को इंटरनेशनल रेड क्रॉस कमिटी के प्रतिनिधिमंडल से मिलने की इजाज़त मिल गई है । ढाई साल पहले अपने बेटे को पत्र लिखने के बाद बाहरी दुनिया से उनका ये ऐसा पहला संपर्क है जिसकी पुष्टि की गई है । म्यांमार सैन्य सरकार की ओर से जारी मुलाकात की तस्वीरों में सू ची स्वस्थ दिखाई दे रही हैं 2021 में सेना ने उनकी सरकार को सत्ता से हटाए जाने के कुछ ही समय बाद उन्हें हिरासत में ले लिया था । बाद में उन्हें उन आरोपों में 33 साल जेल की सजा सुनाई गई । जिन्हें व्यापक रूप से मनगढ़ंत माना जाता है । हालांकि बाद में उनकी सजा कम कर दी गई और उन्हें नज़रबंद कर दिया गया । सेना बार-बार यह दावा करती रही है कि सू ची जीवित हैं और स्वस्थ हैं । लेकिन उसने कभी इसका कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया । हाल के महीनों में उनके बेटे किम एरिस ने 81 वर्षीय लोकतंत्र समर्थक नेता के जीवित होने का सबूत देने के लिए अभियान चलाया था ।
