✓ पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आने वाले चुनावों में बीजेपी की हार तय है ।
नईदिल्ली । बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की बढ़त पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी के पतन की शुरुआत हो चुकी है ।
भगवंत सिंह ने मान ने सोमवार को पत्रकारों से कहा “ये लोगों का जनादेश है । उन्हें (बीजेपी) इसे स्वीकार करना ही होगा । उनका पतन शुरू हो चुका है । पहले वो कहते थे कि हमारी सरकार में इस्तीफ़े नहीं होते । इस्तीफ़ा भी हो गया । उनके एक मंत्री को इस्तीफ़ा देकर जाना पड़ा । आने वाले चुनावों में बीजेपी को हार का सामना करना होगा ।”
उपचुनाव में बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर बीजेपी के नीरज कुमार से 25 राउंड की गिनती के बाद 14,953 वोटों से आगे चल रहे हैं ।
ये सीट बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफ़ा देने से खाली हुई थी ।
