सुप्रीम कोर्ट में अब चीफ़ जस्टिस समेत जजों की संख्या 34 से बढ़कर 38 हो जाएगी ।
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में अब चीफ़ जस्टिस समेत जजों की संख्या 34 से बढ़कर 38 हो जाएगी । सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के लिए लाया गया बिल बिना बहस के पारित हो गया है । इस बिल के क़ानून बनते ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ जाएगी । लोकसभा के एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है यह बिल मई 2026 में जारी सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026 का स्थान लेगा । इसके तहत भारत के चीफ़ जस्टिस (सीजेआई) को छोड़कर सुप्रीम कोर्ट के जजों की स्वीकृत संख्या 33 से बढ़ाकर 37 की जाएगी । यानी चीफ़ जस्टिस समेत सुप्रीम कोर्ट में कुल जजों की कुल संख्या अब 38 होगी ।
