✓ डीके शिवकुमार ने तीन जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी ।
कर्नाटक । राज्य के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण के क़रीब दो महीने बाद कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है शिवकुमार सरकार के मंत्रिमंडल में 20 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा । नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार शाम 4 बजे होने की संभावना है ।
वर्तमान में कर्नाटक कैबिनेट में 14 मंत्री हैं । विस्तार के बाद राज्य सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 34 हो जाएगी ।
दरअसल 3 जून को डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी । उनके साथ उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर और 12 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया था ।
कैबिनेट विस्तार के बाद कर्नाटक सरकार में मंत्रियों के सभी पद भर जाएंगे और मंत्रिमंडल में कोई जगह खाली नहीं रहेगी ।

✓ शिवकुमार सरकार के मंत्रिमंडल में 20 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा ।
