स्पेनिश अधिकारियों के मुताबिक़ हाल के दिनों में लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के स्यूटा पहुंचे ।
World News Update । मोरक्को के गृह मंत्रालय ने रविवार को कहा कि स्पेन के स्यूटा और मेलिला में बड़े पैमाने पर सीमा पार करने के प्रयास सोशल मीडिया पर फैलाई गई भ्रामक जानकारी और मानव तस्करी नेटवर्क की गतिविधियों का नतीजा थे ।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा “आंकड़ों से स्पष्ट हुआ है कि ये घटनाएं अचानक या अपने आप नहीं हुई थीं इन घटनाओं के पीछे कई कारण रहे,जैसे- डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का दुर्भावना पूर्ण इस्तेमाल,भ्रामक सूचनाओं का प्रसार,मानव तस्करी गिरोहों की सक्रियता और कानूनी व प्रशासनिक जानकारियों की गलत व्याख्या ।”
संवाददाता के मुताबिक़ गृह मंत्रालय ने बताया कि स्यूटा की तरफ़ बड़े पैमाने पर हुए सीमा पार करने के प्रयास में क़रीब 40,000 लोग शामिल थे, जबकि मेलिला में 1,135 लोगों को एंट्री करने से रोक दिया गया ।
वहीं स्पेनिश अधिकारियों के मुताबिक़ हाल के दिनों में लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के स्यूटा पहुंचे । इनमें से अधिकांश लोगों को मोरक्को के शहर फ़निदेक वापस भेज दिया गया ।
