बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार पर अरविंद केजरीवाल ने तंज़ कसा है ।
नई दिल्ली । राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत के बाद बीजेपी पर तंज़ किया है ।
उन्होंने कहा “बीजेपी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट ही हार गई बांकीपुर से प्रशांत किशोर जी बड़े मार्जिन से जीत गए । उनको बहुत-बहुत बधाई ।”
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा “भाजपा की ज़मीन पूरी तरह से खिसक चुकी है चंदा चोरी, पेपर लीक, ई20… मोदी सरकार के प्रति लोगों में गहरा असंतोष है । अहंकार टूटता जा रहा है । देश की जनता ने बदलाव का संकेत दे दिया है ।”
इससे पहले प्रशांत किशोर ने अपनी जीत पर कहा था कि ये नतीजा आंखें खोलने वाला है और वो सिर्फ़ बांकीपुर में ही नहीं पूरे बिहार में मौजूदा व्यवस्था से ‘परेशान लोगों’ की आवाज़ उठाते रहेंगे ।
