
कैली में भूकंप के बाद लोग घरों से भागकर सड़कों पर पहुंच गए……..
कोलंबिया । देश के कैली शहर में भूकंप की वजह से गिरी इमारत का मलबा ।
अधिकारियों के मुताबिक़ कोलंबिया में शक्तिशाली भूकंप से भारी नुक़सान हुआ है और कई शहरों में इमारतें ढह गई हैं ।
कोलंबिया के कॉफी उत्पादक इलाक़े के शहर पेरेइरा के मेयर ने बताया कि भूकंप में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है । चोको प्रांत की गवर्नर नूबिया कैरोलिना कॉर्डोबा ने बताया कि भूकंप की वजह से लोग घायल हुए हैं । लेकिन उन्होंने घायलों की संख्या नहीं बताई । उन्होंने संभावित आफ्टरशॉक को लेकर भी चिंता जताई । कोलंबिया की भूवैज्ञानिक सेवा के मुताबिक स्थानीय समय के मुताबिक़ सुबह क़रीब 07:34 बजे 7.4 तीव्रता का भूकंप आया । इस भूकंप का केंद्र 96 किलोमीटर की गहराई में था । भूकंप 110 किलोमीटर की गहराई में होने के बावजूद राजधानी बोगोटा से सैकड़ों किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया बोगोटा में कई इमारतों को खाली कराया गया ।
कोलंबियाई अख़बार एल तिएम्पो ने मनीसालेस शहर का बताया गया वीडियो साझा किया । इसमें एक इमारत ढही हुई दिखाई दे रही है और लोग उन लोगों को आवाज़ लगा रहे हैं, जिनके मलबे में फंसे होने की आशंका है ।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में मनीसालेस के एक चर्च का शिखर ढहा हुआ दिखाई दिया पास की एक इमारत के बाहरी हिस्से में गहरी दरारें दिखाई दीं । यह भूकंप पड़ोसी देश वेनेज़ुएला के उत्तर में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के क़रीब दो महीने बाद आया है । वेनेज़ुएला के भूकंपों में 6,100 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई थी ।
