पेरेइरा शहर में गिरे हुए एक मकान का मलबा

अधिकारियों के मुताबिक़ कोलंबिया में शक्तिशाली भूकंप से भारी नुक़सान हुआ है । यहां पेरेइरा शहर के मेयर ने बताया कि भूकंप में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है । इस भूकंप की वजह से कई शहरों में इमारतें ढह गई हैं । चोको प्रांत की गवर्नर नूबिया कैरोलिना कॉर्डोबा ने बताया कि भूकंप की वजह से लोग घायल हुए हैं, लेकिन उन्होंने घायलों की संख्या नहीं बताई….

कोलंबिया में कई शहरों में भूकंप के बाद लोग बचने के लिए घर से बाहर आ गए….

कोलंबिया में भूकंप के बाद सड़क पर प्रार्थना करती एक महिला….

कैली में भूकंप के बाद घरों से निकले लोग…..

कोलंबिया के मैनिजेल्स में भूकंप के बाद चर्च को हुए नुक़सान की तस्वीर…..
