कोलंबिया । देश के पश्चिमी इलाक़े में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है । कोलंबिया की भूवैज्ञानिक सेवा के मुताबिक़, स्थानीय समय के मुताबिक़ सुबह क़रीब 07:34 बजे 7.4 तीव्रता का भूकंप आया ।
इस भूकंप के झटके पड़ोसी देश वेनेज़ुएला, इक्वाडोर और पनामा में भी महसूस किए गए । भूकंप के बाद प्रभावित इलाक़ों में राहत और बचाव का काम जारी है भूकंप के बाद कोलंबिया के मैनिजेल्स में सभी स्कूल और यूनिवर्सिटी को बंद रखने की घोषणा की गई है । कोलंबिया के कैली शहर में भूकंप की वजह से अस्पताल की इमारत को भी नुक़सान हुआ है । अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ट्रंप सरकार कोलंबिया के हालात पर नज़र बनाए हुए है और वह मदद करने के लिए तैयार है । यह भूकंप पड़ोसी देश वेनेज़ुएला के उत्तर में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के क़रीब दो महीने बाद आया है । वेनेज़ुएला के भूकंपों में 6,100 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई थी ।
