Oplus_131072
नई दिल्ली । भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सात साल पहले इस दिन जम्मू कश्मीर के अध्याय में एक निर्णायक दिन शुरू हुआ था । जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है ।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कहा “सात साल पहले । इसी दिन आर्टिकल 370 और 35(A) इतिहास बन गए जिससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की यात्रा में एक निर्णायक नया अध्याय शुरू हुआ ।”
पीएम मोदी ने कहा “तब से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आए हैं । इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हुआ है और शिक्षा,स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता और खेल जैसे क्षेत्रों में अवसर बढ़े हैं । चाहे महिलाएं हों या हाशिए पर रहने वाले समुदाय, जिन्हें दशकों तक उनके बुनियादी संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया था वे अब भारत के संविधान के पूरी तरह से लागू होने की वजह से सशक्त हुए हैं ।”
“हम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर नागरिक को बड़े सपने देखने, उन्हें पूरा करने और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का अवसर मिले ।”
