अमेरिका । ईरान से कोई समझौता होने के संकेत मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की क़ीमतों में गिरावट आई है । होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर चेतावनी दी है ।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा “होर्मुज़ स्ट्रेट बहुत जल्द’ खुल जाएगा, वरना ईरान पर ‘बहुत ज़ोरदार हमला’ होगा ।” यह बात ऐसे समय में कही गई जब किसी समझौते की उम्मीद के बीच तेल की क़ीमतें तीन हफ़्ते के निचले स्तर पर आ गई हैं । ट्रंप ने ये बातें फॉक्स न्यूज़ चैनल से बातचीत के दौरान कही हैं ।
वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा,ल “होर्मुज़ स्ट्रेट से होकर जाने वाला दक्षिणी रास्ता, अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से गुज़रने वाले सभी कमर्शियल जहाज़ों के लिए खुला हुआ है ।”
इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा था कि ईरान से बातचीत में प्रगति हुई है और उम्मीद है कि इस सप्ताह से ही तेल और अन्य सामान की समुद्री ढुलाई फिर शुरू हो सकती है ।
