फतेहपुर : आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चौरी-चौरा की ऐतिहासिक घटना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत वर्ष पर्यन्त जनपद में सम्पन्न अनेक भव्य आयोजनों के उपरांत 04 फरवरी 2022 को चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के समापन कार्यक्रम जनपद में समारोह पूर्वक आयोजित किया गया ।
आज समापन के अवसर पर विद्यालय में दीप प्रज्वलन,अमर शहीदों को माल्यार्पण श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । छात्र छात्राओं के द्वारा वंदे मातरम गीत गाया गया ।
ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया गया वहीं मॉडल स्कूल दनियालपुर,राजकीय हाईस्कूल सिजौली फतेहपुर,सी पी इंटर कॉलेज हुसैनगंज,राजकीय जूनियर हाईस्कूल अकबरपुर चोराई,बहुआ इंटर कॉलेज बहुआ,फतेहपुर आदि विद्यालयों में छात्र छात्राओं द्वारा पोस्टर,स्लोगन प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगि ता में आनलाइन प्रतिभाग किया गया । चौरी चौरा शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया । प्रधानाचार्य एवम् समस्त स्टाफ फतेहपुर मौजूद रहा ।
