अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने कब्जे में लिया शव
वाराणसी । लालपुर पांडेयपुर थाना अंतर्गत हुकुलगंज बर्फ फैक्ट्री वाले गली में गुरुवार साम को 38 वर्षीय अविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना से हड़कंप मच गया ।
सूचना पर पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को देखकर परिस्थितियों पर संदेह होने पर पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया ।
बताया जा रहा है कि परिजन शव का जल्द अंतिम संस्कार करने के लिए उसे मणिकर्णिका घाट ले जाने की तैयारी में थे । इसी दौरान क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि महिला के मुंह से झाग निकल रहा था और जीभ बाहर निकली हुई दिख रही है ।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । महिला सोनकर बिरादरी की बताई जा रही है । फिलहाल मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आने की उम्मीद है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
