सुल्तानपुर । देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए विशेष प्रमोशनल ऑफर लॉन्च किए हैं । डाकखाना स्थित ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए प्रधान महाप्रबंधक रमाशंकर ने बताया कि बीएसएनल उत्तर प्रदेश पूर्व परिमंडल का उद्देश्य किफायती और विश्वसनीय दूरसंचार सेवाओं के साथ अधिक से अधिक लोगों को नेटवर्क से जोड़ना है ।
₹1 में मिलेगी 2GB डाटा और 100 SMS
BSNL का “FRC ₹1 Freedom Offer” ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र है । इस ऑफर में मात्र ₹1 में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग,प्रतिदिन 2GB डाटा और 100 SMS की सुविधा मिलेगी ।
2399 के प्लान पर 47 दिन एक्स्ट्रा वैधता
12 अगस्त 2026 से 12 सितंबर 2026 तक ₹2399 का रिचार्ज करने पर ग्राहकों को 365 दिन के बजाय कुल 412 दिन की वैधता मिलेगी ।
4G और ब्रॉडबैंड में भी बंपर ऑफर
“आत्मनिर्भर भारत” के तहत BSNL स्वदेशी 4G तकनीक का विस्तार कर रहा है । सुल्तानपुर जिले में फेज-1 में 91 नए 4G BTS लगाए गए हैं । ग्रामीण क्षेत्रों के लिए “भारत उद्यमी” पहल के तहत पंचायतों को रिंग कर हाई-स्पीड इंटरनेट दिया जाएगा ।
FTTH यूजर्स के लिए ₹1,199 वाला प्लान अब ₹1,111 में मिलेगा । इसमें 6 महीने तक ₹88 की छूट, 200 Mbps स्पीड, 5000GB डाटा, 25+ OTT और 24×7 अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है ।
प्रधान महाप्रबंधक रमाशंकरने बताया कि
फ्री एंटरटेनमेंट और सैटेलाइट फोन
BSNL ने “Free Entertainment TV” सेवा भी शुरू की है जिसमें Live TV, Movies और Web Series मुफ्त देख सकेंगे। आपदा और दूरस्थ क्षेत्रों के लिए स्टैलेट फोन सेवा भी उपलब्ध कराई गई है ।
चीफ जीएम रमाशंकर ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन ऑफरों का लाभ उठाकर स्वदेशी नेटवर्क से जुड़ें ।
