नई दिल्ली । देश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में स्थित भारत के सभी दूतावास इस मुद्दे पर लगातार सक्रिय हैं । भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है ।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में स्थित भारत के सभी दूतावास इस मुद्दे पर लगातार सक्रिय हैं । उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास, शिपिंग मंत्रालय, समुद्री प्राधिकरणों और संबंधित स्थानीय एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में हैं । ताकि ज़रूरत पड़ने पर भारतीय नाविकों और भारतीय ध्वज वाले जहाजों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके ।
रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारतीय मिशनों ने 24×7 हेल्पलाइन भी संचालित कर रखी हैं इन हेल्पलाइनों के जरिए न सिर्फ नाविक, बल्कि ज़रूरतमंद अन्य भारतीय नागरिक भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि ये हेल्पलाइन पिछले कई महीनों से लगातार संचालित हो रही हैं और आगे भी उपलब्ध रहेंगी ।
