चंबा के एएसपी ने हादसे में सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है ।
हिमाचल प्रदेश । राज्य के चंबा में एक बस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं ।
यह हादसा तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालूज मोड़ के पास हुआ ।
चंबा के एएसपी दिनेश शर्मा ने बताया “आज सुबह 7.15 के आसपास इस हादसे की सूचना मिली थी । एक प्राइवेट बस जो बैरागढ़ से चंबा आ रही थी । पांच किलोमीटर का सफर करने के बाद ही उसका एक्सीडेंट हो गया ।”
“इसमें 18 लोग सवार थे जिनमें सात की मौक़े पर ही मौत हो गई थी । बाक़ी 11 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभी हादसे के वजहों की जांच की जा रही है ।”
पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए सड़क हादसे पर शोक जताया है ।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एकपोस्ट में लिखा “हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की ख़बर बेहद दुखद है मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं,जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है । घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं ।”
