Oplus_131072

जो बाइडन और उनके बेटे हंटर बाइडन, यह तस्वीर साल 2024 की है जब बाइडन अमेरिका के राष्ट्रपति के पद पर थे ।
अमेरिका । देश के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रोस्टेट कैंसर ने उनकी हड्डियों से आगे तक असर कर दिया है और वो काफ़ी तकलीफ़ में हैं । उनके बेटे हंटर बाइडन ने एक इंटरव्यू में यह जानकारी दी ।

हंटर बाइडन ने ‘न्यूज़नाइट’ कार्यक्रम में कहा “कैंसर उनकी हड्डियों और उससे आगे तक फैल गया है यह काफ़ी तकलीफ़ देने वाला है और कई मायनों में बहुत कमजोर करने वाला है ।”
जो बाइडन ने मई 2025 में, व्हाइट हाउस छोड़ने के क़रीब चार महीने बाद बताया था कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर है । उस समय उन्होंने कहा था कि कैंसर उनकी हड्डियों तक फैल गया है ।
बाइडन ने साल 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीता था । साल 2021 से 2025 तक राष्ट्रपति रहने के दौरान बाइडन की सेहत को लेकर सवाल उठते रहे । जो बाइडन फ़िलहाल 83 साल के हैं ।
इंटरव्यू के दौरान हंटर बाइडन कई बार भावुक हो गए, ख़ास कर जब उन्होंने अपने पिता की सेहत के बारे में बात की ।
उन्होंने कहा “आज भी मेरे पिता हमारे परिवार के केंद्र में हैं । वह सबसे अच्छे पिता, सबसे अच्छे पति और सबसे अच्छे दादा हैं ।”
हंटर बाइडन ने जून 2024 में हुई उस प्रेसिडेंशियल डिबेट पर भी बात की,जिसके बाद उनके पिता का दोबारा चुनाव लड़ने का अभियान आख़िरकार ख़त्म हो गया था ।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कैलिफोर्निया स्थित अपने घर से यह डिबेट देखी थी और तुरंत महसूस कर लिया था कि कुछ गड़बड़ है ।
उन्होंने कहा “मैं हैरान रह गया था । मुझे पता था कि कुछ गड़बड़ है ।”
