Oplus_131072
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि स्टूडेंट्स देश की रोशनी हैं और वह उनके साथ पूरी मज़बूती से खड़े हैं । इन्होंने रविवार को स्टूडेंट्स की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार की निंदा की है ।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रयागराज में एक छात्र ने उनसे कहा “अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा ।”
राहुल गांधी ने कहा “छात्र ने कई साल तक तैयारी की । इसके लिए परिवार ने ज़मीन बेची और माता-पिता ने क़र्ज़ लिया । लेकिन इसके बावजूद उसे कुछ हासिल नहीं हुआ ।उन्होंने कहा कि यह छात्र की हार नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की हार है । जिसने उसकी मेहनत का उचित परिणाम नहीं दिया ।”
राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह की भी निंदा की है ।
उन्होंने कहा, “घटना को 13 दिन हो चुके हैं,लेकिन गृहमंत्री अमित शाह के मुंह से एक शब्द नहीं निकला मोदी जी माफी मांगने की जगह क्षमा बाँट रहे हैं ।”
उन्होंने कहा “अमित शाह जी, यह मत समझिए कि हम जवाबदेही मांगना बंद कर देंगे । राजधानी की सड़कों पर बच्चों पर लाठियां और पैलेट चले और आपने एक शब्द नहीं कहा । आज नहीं तो कल, इस जुर्म का जवाब आपको देना ही पड़ेगा ।”
राहुल गांधी ने कहा कि स्टूडेंट्स देश की रोशनी हैं और वह उनके साथ पूरी मज़बूती से खड़े हैं ।
