Oplus_131072
पवन खेड़ा ने सवाल उठाए हैं कि क्या अमेरिकी उपराष्ट्रपि जेडी वेंस से बातचीत में भारत के हितों की बात की गई ।
नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच शनिवार रात फ़ोन पर हुई बातचीत पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने टिप्पणी की है ।
पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “मोदी जी, देश को इस बात से कोई मतलब नहीं है कि आप रात में किसके साथ ‘गुड नाइट’ कॉल करते हैं । हम जानना चाहते हैं कि क्या आपने अमेरिकी सीनेट से पारित ‘लिंडसे ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट 2026’ पर चर्चा करने का साहस दिखाया ?”
“यह कानून अमेरिकी राष्ट्रपति को रूस से तेल और गैस ख़रीदने वाले भारत समेत अन्य देशों के आयात पर 100% तक टैरिफ़ लगाने की शक्ति देता है भारत इसकी चपेट में आ सकता है । देश को बताइए कि क्या आपने भारत के हितों के लिए मजबूती से बात की ?”
इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए बताया था कि उनसे शनिवार रात अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने फ़ोन पर बातचीत की । दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई । जब अमेरिकी सीनेट रूस पर नए प्रतिबंधों से जुड़े एक बिल को पारित कर चुका है ।
इस बिल में रूस से तेल और गैस ख़रीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रावधान है । भारत भी ऐसे देशों में शामिल है ।
