पाकिस्तान । देश के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक़ डार ने सोमवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची से फ़ोन पर बात की ।
इस दौरान इसहाक़ डार ने पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच हाल ही में हुए मक्का रक्षा समझौते के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी ईरानी विदेश मंत्री को दी ।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक़ बातचीत के दौरान इसहाक़ डार ने मक्का समझौते के उद्देश्यों के बारे में भी बताया उन्होंने कहा कि समझौते का उद्देश्य रणनीतिक सहयोग को मज़बूत करना और क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा में भूमिका निभाना है ।
विदेश मंत्रालय ने कहा “अब्बास अराग़ची ने समझौते के प्रमुख बिंदुओं से अवगत कराने के लिए इसहाक़ डार का आभार जताया दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने आपसी हित से जुड़े मुद्दों पर लगातार संपर्क में रहने पर सहमति जताई ।”
गौरतलब है कि दोनों नेताओं ने बातचीत के दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी चर्चा की ।
