xr:d:DAFZa2lduN0:459,j:1545896953,t:23032608
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछने का अधिकार है । लेकिन जवाब सुनना भी ज़रूरी है ।
योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अपना पक्ष रखने को तैयार हैं,लेकिन कांग्रेस और विपक्ष को सदन की गरिमा बनाए रखनी चाहिए ।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा “लोकतंत्र प्रश्न पूछने की स्वतंत्रता देता है तो उत्तर सुनने का दायित्व भी निर्धारित करता है । गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी विद्यार्थियों से जुड़े विषय पर सदन में विस्तारपूर्वक अपना पक्ष रखने के लिए पूर्णतः तैयार हैं ।”
उन्होंने लिखा “कांग्रेस और समूचे विपक्ष से अपेक्षा है कि तथ्यों का सामना करे सदन की गरिमा बनाए रखे और उत्तर को पूरा सुने । लोकतंत्र में बहस से प्रतिष्ठा बढ़ती है भागने से नहीं ।”
इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद में बयान देने की मांग की थी ।
