पश्चिम बंगाल । राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई । ख़राब मौसम के चलते मंगलवार को पूर्व मेदिनीपुर ज़िले के कोलाघाट में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई ।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ अधिकारियों ने कहा है कि एहतियात के तौर पर पायलट ने हेलीकॉप्टर को कोलाघाट के एक खुले मैदान में उतारने का फ़ैसला किया ।
दरअसल मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कोलकाता के दमदम से हेलीकॉप्टर के ज़रिए पश्चिम मेदिनीपुर ज़िले के केशपुर के लिए रवाना हुए थे । उन्हें केशपुर में स्वतंत्रता सेनानी ख़ुदीराम बोस को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था । ख़राब मौसम को देखते हुए पायलट ने हेलीकॉप्टर को कोलाघाट में उतार दिया । इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से निर्धारित कार्यक्रम स्थल केशपुर के लिए रवाना हो गए ।
