Oplus_131072
इसराइल । इसराइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू के बयान पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ओवल ऑफ़िस में पत्रकारों ने सवाल किया देश के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘ग़ज़ा पीस प्लान’ को ख़ारिज किया था । इसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो जल्द ही इस पर प्रतिक्रिया देंगे । ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफ़िस में पत्रकारों से कहा कि वह नेतन्याहू के रुख़ पर अपना जवाब सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जारी करेंगे ।
उन्होंने कहा “मैं अपना जवाब वहां (ट्रुथ सोशल) पोस्ट करूंगा । मेरे पास एक अच्छा जवाब है ।” ट्रंप ने इस दौरान यह भी कहा कि नेतन्याहू के साथ उनके संबंध अभी भी ‘बहुत अच्छे’ हैं । वहीं दूसरी ओर हमास ने अमेरिका से मांग की थी कि वो नेतन्याहू पर पीस प्लान मानने के लिए दबाव बनाए ।
