नई दिल्ली । भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल से मुलाक़ात की है सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है ।
उन्होंने लिखा “अमेरिका-भारत रणनीतिक सहयोग को और मज़बूत करने पर सार्थक बैठक हुई वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ हमारी क़रीबी साझेदारी अहम है ।” उनके मुताबिक़ अमेरिका और भारत के कई साझा लक्ष्य हैं और दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है ।
