– रोनाल्डो और जॉर्जिना पिछले 10 साल से साथ हैं ।
– दोनों की मुलाक़ात मैड्रिड के एक गुच्ची स्टोर में हुई थी ।
पुतर्गाल । फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी पार्टनर और मॉडल-इन्फ्लुएंसर जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली है । दोनों ने पुर्तगाल में एक सिविल सेरेमनी में शादी की । रोनाल्डो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों के हाथों में शादी की अंगूठियां नज़र आ रही हैं ।
पुर्तगाली मीडिया के मुताबिक़ कपल ने 11 अगस्त को लिस्बन के पास समुद्र किनारे बसे शहर कास्काइस में शादी की । इस खास मौके पर उनके पांच बच्चे भी मौजूद थे ।
रोनाल्डो की इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर किए जाने के सिर्फ 30 मिनट के अंदर 30 लाख से ज़्यादा लाइक्स मिल गए ।
रोनाल्डो और जॉर्जिना पिछले 10 साल से साथ हैं । दोनों की मुलाक़ात मैड्रिड के एक गुच्ची स्टोर में हुई थी । जहां उस समय जॉर्जिना काम करती थीं । उस वक्त रोनाल्डो स्पेन के मशहूर क्लब रियल मैड्रिड के लिए खेल रहे थे ।
दोनों ने पिछले साल 11 अगस्त को अपनी सगाई का ऐलान किया था । उस समय जॉर्जिना ने अपनी सगाई की अंगूठी की तस्वीर शेयर करते हुए स्पेनिश में लिखा था कि वह इस ज़िंदगी और अपनी हर ज़िंदगी में रोनाल्डो के साथ रहने के लिए तैयार हैं ।
