अमेरिका । देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फिलहाल अमेरिका “बहुत अच्छी स्थिति” में है । अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें ईरान पर बिल्कुल भरोसा नहीं है ।
उन्होंने कहा “मैं ईरान पर भरोसा करने वाला आखिरी व्यक्ति हूं उन्होंने लगातार मुझसे झूठ बोला है । “ट्रंप ने दावा किया कि इस समय होर्मुज़ स्ट्रेट पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है और ईरान का वहां कोई नियंत्रण नहीं है ।
ट्रंप ने जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से कहा “होर्मुज़ स्ट्रेट पर हमारा पूरा नियंत्रण है यह हमारे कब्जे में है और किसी वक्त अगर उन्होंने कुछ किया, तो उन्हें उड़ा दिया जाएगा ।”
ट्रंप ने कहा कि फिलहाल अमेरिका “बहुत अच्छी स्थिति” में है ।
