पश्चिम बंगाल । टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर ‘नूडल्स की तरह क़ानून बनाने’ का आरोप लगाया ।
उन्होंने लिखा “नूडल्स की तरह क़ानून बनाए जा रहे हैं ।बीजेपी ने 17 दिनों में 10 विधेयक पास किए,यानी हर बिल को औसतन सिर्फ़ 4 मिनट मिले संसद को एक ‘गहरे, अंधेरे कमरे’ में बदला जा रहा है ।”
डेरेक ओ’ब्रायन के बताए आंकड़ों के मुताबिक़ सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या से संबंधित विधेयक 4 मिनट में और जन्म और मृत्यु का पंजीकरण विधेयक 2 मिनट में पास किया गया ।
वहीं बैंकर्स बुक्स एविडेंस विधेयक 3 मिनट,टैक्सेशन एंड अदर लॉज विधेयक 3 मिनट, एप्रोप्रिएशन (नंबर 3) विधेयक 3 मिनट, राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम विधेयक 10 मिनट,MSME विकास विधेयक 3मिनट,ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 4 मिनट, केरल (नाम में बदलाव) विधेयक 2 मिनट और को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन विधेयक 4 मिनट में पास किए गए ।
