तमिलनाडु । राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया । इसमें केंद्र सरकार से लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या को स्थायी रूप से तय करने की मांग की गई है । विधानसभा ने उनके इस प्रस्ताव को मंज़ूरी भी दे दी मुख्यमंत्री ने 2029 में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव से ही महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की मांग की । उन्होंने कहा कि यह आरक्षण मौजूदा लोकसभा की 543 सीटों के आधार पर लागू किया जाना चाहिए । मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण में अब और देरी नहीं होनी चाहिए । उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण कोई रियायत नहीं, बल्कि उनका लोकतांत्रिक अधिकार है ।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने कहा “महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण 2029 के लोकसभा चुनाव में ही मौजूदा 543 सीटों के आधार पर लागू किया जाना चाहिए महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण में अब और देरी नहीं होनी चाहिए ।
तमिलनाडु में पुरुषों की तुलना में ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया है महिलाओं को आरक्षण देना कोई रियायत नहीं,बल्कि सामाजिक न्याय का मामला है महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण बिना किसी और देरी के लागू किया जाना चाहिए ।”
