नई दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि ‘जंतर-मंतर का सीज़न-2’ जल्द ही शुरू होने वाला है ।
बुधवार को उन्होंने कहा “बहुत सारे लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि जंतर-मंतर सीज़न-2 कब आने वाला है उन लोगों को मैं कहना चाहता हूं कि जंतर-मंतर का सीज़न-2 जल्द ही शुरू होने वाला है ।”
अभिजीत दिपके ने कहा “हमने आज दिल्ली में अपने वॉलंटियर्स की बैठक आयोजित करने की योजना बनाई थी. हम एक हॉल तलाश कर रहे थे । लेकिन कोई भी हमें हॉल किराये पर देने को तैयार नहीं था । हर कोई कह रहा था कि ऊपर से दबाव है ।”
उन्होंने कहा “बहुत मुश्किल से हमें यह हॉल मिला था । हमारे पास इसकी रसीद भी है । लेकिन आज सुबह हॉल के मालिकों को धमकियां दी गईं । उनसे कहा गया कि अगर उन्होंने सीजेपी की बैठक यहां होने दी तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा ।”
“यह सब बीजेपी की ओर से किया जा रहा है । उनके काम और बयान साफ़ तौर पर दिखाते हैं कि वे देश के युवाओं से डरे हुए हैं । अगर उन्हें लगता है कि इस तरह की छोटी-मोटी हरक़तों से हम डर जाएंगे, तो वे बहुत बड़ी ग़लतफ़हमी में हैं ।”
