Breaking News Update Live । मुंबई के घाटकोपर इलाक़े में बुधवार तड़के भूस्खलन के कारण एक चॉल के ढह जाने से सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हैं यह भूस्खलन घाटकोपर के चिरागनगर स्थित गौसिया चॉल में हुआ है ।
न्यूज मराठी सेवा के मुताबिक़ फ़िलहाल नगर पालिका का दमकल विभाग,पुलिस,वार्ड कर्मचारी,संबंधित बिजली वितरण कंपनी और एम्बुलेंस सर्विस घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं ।
घायलों का इलाज भाभा और राजावाड़ी अस्पतालों में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है ।
एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ यह भूस्खलन कुर्ला के चिराग नगर में राठौड़ मेडिकल के पास गौसिया चॉल में तड़के लगभग 3:48 बजे हुआ ।
डीसीपी गणेश शिंदे ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है ।
