इसराइल । कब्जे वाले वेस्ट बैंक के कुसरा गांव बुधवार को तैनात इसराइली सैनिक । इसराइली सेना का कहना है कि वह कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में अतिरिक्त सैनिक तैनात करेगी ।
इसराइली सैटलर्स को वहां से हटाने में नाकाम रहने के बाद ये फ़ैसला किया गया है ।
इन लोगों ने रविवार से दो फ़लीस्तीनी परिवारों को उनके घरों में घेर रखा है अबू रिदी और हसन परिवार नैब्लुस के दक्षिण में कुसरा गांव के बाहरी इलाके में रहते हैं । दोनों परिवारों ने मदद की अपील की थी क्योंकि उनका पानी और बिजली की सप्लाई काट दी गई है और घर में रखा खाना भी कम पड़ने लगा है । इस मामले के बाद पूरी दुनिया की निगाह इस बात पर गई है कि इस इलाक़े में बसे इसराइलियों को तुलनात्मक तौर पर छूट मिली हुई है । साथ ही सैटलर्स की बढ़ती हिंसा से निपटने मे किस तरह इसराइली बलों को मुश्किल आ रही है ।
