ईरान । देश के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागच़ी ने अमेरिका पर ख़ुफ़िया जानकारी के मामले में नाकाम बनाया है । विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराग़ची ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका का होमुर्ज़ स्ट्रेट पर पूरा नियंत्रण है ।
उन्होंने कहा कि अमेरिका बार-बार खुफ़िया जानकारी के मामले में नाकाम साबित हो रहा है । अराग़ची ने कहा कि रणनीतिक जलमार्गों को लेकर अमेरिका बड़ी ‘ग़लतफहमी’ का शिकार है । अराग़ची ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा “अमेरिका गलत ख़ुफ़िया जानकारी की वजह से लंबे वक़्त से ग़लतियां करता आ रहा है उदाहरण के तौर पर ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध सामने है अब होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर इससे भी बड़ी ग़लती उससे हो रही है । फ़ेक न्यूज़ से ख़राब है फे़क ख़ुफ़िया जानकारी,सावधान रहें ।” कुछ दिनों पहले ट्रंप ने दावा किया था कि होर्मुज़ स्ट्रेट पर अमेरिका का पूर्ण नियंत्रण है और वो इसे बनाए रखेगा । उन्होंने कहा था कि होर्मुज़ क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना की तैनाती ‘स्टील की दीवार’ है । ईरान के पास इसका मुक़ाबला करने की क्षमता नहीं है ।
