लखनऊ । दलित कैब ड्राइवर ने दलित यात्री को जाति टिप्पणी का आरोप लगाकर उतारा और हंगामा किया । कंपनी ने बैन किया ।
‘जातिसूचक टिप्पणी’ करने पर यात्रियों को कैब से बाहर निकालने के मामले में राइड-हेलिंग ऐप ने ड्राइवर को करीब 100 साल के लिए बैन कर दिया है । कंपनी द्वारा यह कार्रवाई तब की गई । जब ड्राइवर ने एक यात्रा के दौरान जातिसूचक शब्दों का बार-बार इस्तेमाल करने वाले चार यात्रियों को अपनी गाड़ी से उतरने के लिए कहा था ।
‘सीनियर अधिकारी को कही अपमानजनक बातें’
जानकारी के अनुसार कैब ड्राइवर अंकित कुमार लखनऊ के पीजीआई इलाके में रहता है और भीम आर्मी के युवा समूह से जुड़ा है । उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हुआ है । वह परिवार का खर्च चलाने के लिए कैब चलाता है ।
उसने कहा यात्रियों को पहले से नहीं जानता था । उन्हें यात्रियों के जाति या धर्म के बारे में कोई जानकारी नहीं थी । लेकिन उसे लगा कि वह मुसलमान या दलित नहीं है जिस कारण उनसे भिड़ गया ।
ड्राइवर के मुताबिक झगड़ा तब शुरू हुआ जब यात्रियों ने एक सीनियर अधिकारी की जाति का जिक्र करते हुए और उनकी काबिलियत पर सवाल उठाते हुए उनके बारे में बार-बार अपमान जनक बातें कहीं वो अधिकारी इसकी बिरादरी का था बिरादरी का अपमान वह बर्दाश्त नहीं कर सका और यात्रियों को बीच सड़क पर उतार दिया ।
