बांग्लादेश । देश के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच वार्ता की प्रगति पर निर्भर करेगी ।
बांग्ला सेवा के मुताबिक़ भारत ने तारिक़ रहमान को अपने यहां आने का निमंत्रण दिया है ।
बांग्ला सेवा के मुताबिक़ बांग्लादेश के विदेश मामलों की राज्य मंत्री शमा आबिद इस्लाम ने कहा “प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के बारे में बातचीत चल रही है । भारत यात्रा समेत किसी भी यात्रा को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है ।”
उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री इस समय कई राजनीतिक और संवैधानिक कार्यक्रमों के कारण काफ़ी व्यस्त हैं । अभी तक किसी भी यात्रा को अंतिम रूप नहीं दिया गया है । यदि सब कुछ ठीक रहा तो यात्रा होगी । यह प्रधानमंत्री के समय और दोनों देशों के बीच वार्ता की प्रगति पर निर्भर करेगा ।”
भारत यात्रा के संबंध में उन्होंने कहा “जब दो देशों के राष्ट्राध्यक्ष बातचीत करते हैं और द्विपक्षीय वार्ता करते हैं, तो कई समस्याओं को हल करने का अवसर मिलता है । वह अवसर मौजूद है और बना रहेगा ।”
उन्होंने कहा “भारत को भी इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए ।”
