
गुरुवार को भारी बारिश के कारण चीबा मेट्रो स्टेशन के शॉपिंग मॉल में फँसे यात्री फ़र्श पर आराम करते दिखे ।
जापान । देश के चिबा प्रांत में रिकॉर्ड बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई है । जब कि हज़ारों यात्री टोक्यो के नारिता एयरपोर्ट पर रातभर फंसे रहे राजधानी टोक्यो के पास स्थित चिबा में गुरुवार दोपहर से हर घंटे 100 मिलीमीटर से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है ।
अधिकारियों के मुताबिक यह अगस्त में होने वाली औसत बारिश से करीब तीन गुना ज़्यादा है और देश में अब तक दर्ज की गई सबसे ज़्यादा बारिश है ।
मूसलाधार बारिश के कारण ट्रेन, बस और टैक्सी सेवाएं ठप हो गईं । वहीं चिबा में 20 हज़ार से ज़्यादा घरों की बिजली भी गुल हो गई । हालात को देखते हुए राहत और बचाव अभियान जारी है अधिकारियों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ।

शुक्रवार को जापान के चिबा प्रान्त के ओमिशिरासातो में भारी बारिश के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दृश्य…….

गुरुवार को चिबा में भारी बारिश के बीच, चिबा मेट्रो स्टेशन के पास पानी से भरी सड़क से गुज़रती गाड़ियां……..

शुक्रवार को जापान के चिबा प्रान्त में भारी बारिश के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित होने से जो लोग घर नहीं लौट पाए, वे चिबा प्रान्त सरकार के कार्यालय में बनाए गए अस्थायी निकासी केंद्र में रुके हुए हैं……….

गुरुवार को जापान में टोक्यो के पास चिबा प्रांत के इचिकावा में भारी बारिश के बाद पानी से भरी सड़क…….




