नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर लाल क़िले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पिछले 12 वर्षों में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल क़िले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पिछले 12 वर्षों में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया । उन्होंने कहा कि देशवासियों के संकल्प और प्रयासों की वजह से भारत ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी है ।
प्रधानमंत्री ने कहा “पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी ग़रीबी से बाहर निकले हैं । देशवासियों के प्रयासों के परिणाम स्वरूप भारत एक बड़ी और तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में बदल गया है ।”
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक देश अपेक्षित रफ्तार से आगे नहीं बढ़ सका । उन्होंने कहा कि 2014 तक भारत को दुनिया ने ‘फ्रैजाइल फाइव’ में शामिल कर दिया था । लेकिन पिछले 12 वर्षों में देश ने नई गति हासिल की है ।


तिरंगा फहराने के बाद झंडे को सलामी देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का भी जिक्र किया ।
उन्होंने कहा “पिछले 12 वर्षों में डिफेंस उत्पादन चार गुना, खादी और ग्रामोद्योग का कारोबार पांच गुना और मोबाइल फोन का उत्पादन 33 गुना बढ़ा है डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में भी भारत ने अपनी पहचान बनाई है ।”
उन्होंने कहा कि देश में पेटेंट ग्रांट की संख्या चार गुना और डिजिटल ट्रांजैक्शन 100 गुना बढ़े हैं ।
प्रधानमंत्री के मुताबिक हर साल औसतन 15 गुना तेज रफ्तार से लोगों तक नल से जल पहुंचाया गया ।
पीएम मोदी ने ग़रीबों के लिए शौचालय और घर निर्माण की रफ्तार का भी उल्लेख किया उन्होंने कहा कि ग़रीबों के लिए शौचालय और घर बनाने का काम चार गुनी रफ्तार से किया गया । इसके साथ ही देश में मेट्रो नेटवर्क का भी तेजी से विस्तार हुआ है ।
